कानपुर, अप्रैल 17 -- कानपुर। महिला आरक्षण बिल और जातीय जनगणना के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। न्यू लायर्स चैंबर में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अनुच्छेद 334(ए) में संशोधन के नाम पर जातीय जनगणना को जानबूझकर टालने का प्रयास किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ओबीसी वर्ग की महिलाओं को संसद में उचित प्रतिनिधित्व से वंचित रखना है। अगर सरकार के इरादे साफ होते तो जातीय जनगणना में देरी संभव नहीं थी। यह साफ तौर पर हक छीनने की साजिश है। यह भी पढ़ें- तीन साल में घर ही गिन पाए? डिंपल ने आगे बढ़ाया अखिलेश यादव वाला सवाल, अमित शाह को जवाब करिश्मा ठाकुर ने केंद्र के तर्कों को खारिज करते हुए कहा कि बिहार और तेलंगाना जैसे राज्यों ने छह...