बलिया, फरवरी 2 -- बलिया, संवाददाता। पुरानी पेंशन की बहाली के समर्थन में उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने रविवार को ओपीएस लिखी पतंग उड़ाकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट से टीडी कालेज चौराहा तक रैली निकाली। ऐलान किया कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह के आह्वान पर हुए प्रदर्शन के दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष अनूप कुमार गुप्त ने कहा कि देश में एक संविधान है तो सांसदों-विधायकों को पेंशन देने वाली सरकार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन क्यों नहीं दे रही है। कहा कि अभी सांकेतिक रैली के माध्यम से विरोध दर्ज कराया गया है। मांग पूरी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। महामंत्री विक्रमा यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा हक है। इसे हासिल करके ही दम लेंगे। इस दौरान राजेन्द्र यादव, शिवजी, मुनीम राम...