हल्द्वानी, मार्च 25 -- हल्द्वानी। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री बंशीधर काण्डपाल का कहना है कि ओखलकांडा विकासखंड के 27 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी से शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। 27 स्कूलों में मात्र 28 शिक्षक तैनात हैं, जबकि 10 विद्यालय पूरी तरह शिक्षक विहीन हैं। मीडिया को जारी विज्ञप्ति में आरोप लगाया कि सुगम क्षेत्रों में मानक से अधिक शिक्षक हैं, जबकि दुर्गम में छात्र पलायन को मजबूर हैं। आगामी जनगणना और बीएलओ कार्यों से स्थिति और बिगड़ेगी। संघ ने मांग की है कि विभाग जल्द पदोन्नति सूची जारी करे या समायोजन करे, अन्यथा शिक्षक संगठन धरना-प्रदर्शन के लिए विवश होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...