वाराणसी, जुलाई 27 -- वाराणसी। ऑर्थोपेडिक अकादमिक सम्मेलन 'ऑर्थोएज 2026- नी मास्टरक्लास' का आयेाजन कैंटोंमेंट स्थित होटल में हुआ। देशभर के हड्डी रोग विशेषज्ञों एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञों, ऑर्थोपेडिक सर्जनों ने इसमें भाग लिया। इस दौरान हाई टिबियल ऑस्टियोटॉमी एवं डिस्टल फीमोरल ऑस्टियोटॉमी की सर्जिकल प्लानिंग एवं निष्पादन पर विशेष हैंड्स-ऑन वर्कशॉप हुई। इसमें इंडियन ऑर्थोपेडिक एसो., उत्तर प्रदेश ऑर्थोपेडिक एसो., वाराणसी ऑर्थोपेडिक एसो. एवं गोरखपुर ऑर्थोपेडिक क्लब का सहयोग रहा। आयोजन समिति के डॉ. गौतम चक्रवर्ती (ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन), डॉ. बीबी त्रिपाठी (ऑर्गेनाइजिंग को-चेयरमैन), डॉ. उन्मेष चक्रवर्ती (ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी) एवं डॉ. अमित मिश्रा (ऑर्गेनाइजिंग को-सेक्रेटरी) ने सभी का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...