हाजीपुर, जुलाई 21 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र वैशाली पुलिस ने मानव व्यापार और बाल तस्करी की रोकथाम के लिए 'ऑपरेशन नया सवेरा-3.0' की शुरुआत की है। इसके तहत सोमवार को जिले के स्कूलों में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सराय में इंस्पेक्टर शंभू नाथ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी, बाल विवाह और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: सड़कों पर हिम्मत दिखाइए, बदमाश सामना नहीं कर सकेंगेजागरूकता अभियान का लक्ष्य अभियान में पुलिसकर्मी याकूब अंसारी और सराय थाना के अन्य जवान भी शामिल रहे। इंस्पेक्टर शंभूनाथ ने बताया कि ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य मानव व्यापार व बाल तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाना है। इसके साथ ही बाल श्रम व बंधुआ मजदूरी में फंसे बच्चों को मुक्त ...