फतेहपुर, मई 20 -- फतेहपुर। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती प्यार में बदली और फिर शादी का वादा हुआ। रात-रात भर चैट होती रही। प्यार जब परवान चढ़ा तो रुपये पैसों का लेनदेन भी शुरु हो गया। शादी के वादे पर युवक करीब ढाई लाख रुपये दे बैठा, लेकिन इस आनलाइन इश्क में युवक को धोखा मिल गया। वजह, जिस प्रेमिका से रात-रात भर चैट होती रही वह लड़की नहीं कस्बे का ही एक लड़का निकला। ठगी का खुलासा होने पर शिकार युवक ने केस दर्ज कराया है। धाता थाना के कस्बा कारीकान निवासी बालचंद्र ने बताया कि कस्बे के रहने वाले रावेंद्र कुमार विश्वकर्मा उर्फ शिवा ने लड़की बनकर उससे दोस्ती की और शादी का झांसा देकर करीब ढाई लाख रुपये ऐंठ लिए। यह भी पढ़ें- महिला को पीटा, उंगली की हड्डी तोड़ी पीड़ित बालचंद्र के मुताबिक सोशल मीडिया और मोबाइल के जरिए उसकी बातचीत एक लड़की के नाम से शुरु ...