प्रयागराज, जून 5 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सर्वोदय नगर में पौधरोपण कार्यक्रम हुए। भारतीय सांस्कृतिक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश दुबे, महानगर अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्त और प्रबंधक अनिल बाबू जायसवाल ने मौलश्री, तुलसी एवं रुद्राक्ष के पौधे लगाए।सतीश गुप्त ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन के प्रमुख स्रोत हैं। वक्ताओं ने 'एक वृक्ष मां के नाम' अभियान को पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताया। यह भी पढ़ें- समिति ने किया पौधारोपण यह भी पढ़ें- 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधरोपण यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर बेड़ो में पौधरोपण अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...