नई दिल्ली, फरवरी 23 -- अरिजीत सिंह का नया गाना 'एक दिन' रिलीज कर दिया गया है। अरिजीत सिंह ने यह गाना आमिर खान के बेटे जुनैद खान की अगली फिल्म 'एक दिन' के लिए गाया है। यूट्यूब पर सॉन्ग की शूटिंग के दौरान आमिर खान और अरिजीत सिंह के साथ बिताए वक्त की कुछ झलकियां दिखाई गई हैं। एक बार फिर अरिजीत सिंह की जमीन से जुड़ी जिंदगी की झलकियां सोशल मीडिया पर सबके सामने हैं। मजेदार बात यह है कि आमिर खान को भी अरिजीत के साथ यह ग्राउंडेड जिंदगी जीते देखा जा सकता है। दोनों को साथ में शतरंज खेलते और देर रात स्कूटी से घूमते दिखाया गया है। वीडियो में अरिजीत सिंह को आमिर खान और उनकी टीम को बड़े प्यार के खाना परोसते भी देखा जा सकता है।आमिर और अरिजीत की अनदेखी वीडियो वीडियो को जी-म्यूजिक कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वीडियो की शुरुआत में ह...