प्रयागराज, मार्च 29 -- प्रयागराज। प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश हिस्ट्री कांग्रेस के 34वें दो दिवसीय अधिवेशन का शुभारंभ शनिवार को हुआ। अधिवेशन संयोजक प्रो. राजकुमार गुप्त ने स्वागत भाषण में कहा कि ऐतिहासिक ज्ञान को नवीन दृष्टिकोण के साथ विकसित करना समय की आवश्यकता है। संयोजन सचिव डॉ. मनोज कुमार वर्मा ने अंतःविषय शोध को अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य बताया। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने इतिहास को अतीत की पहचान और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का माध्यम बताया। विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए इतिहासकारों ने तर्क, साक्ष्य और निष्पक्षता के आधार पर इतिहास लेखन की आवश्यकता पर बल दिया। सांध्य सत्र में आयोजित कवि सम्मेलन ने कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया, जिसमें कवियों और शायरों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रो...