कोलकाता, मई 19 -- पश्चिम बंगाल में सड़क पर नमाज पढ़ने पर लगी पाबंदी और अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ रविवार को कोलकाता के पार्क सर्कस इलाके में जमकर बवाल हुआ था। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर कड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों (CAPF) पर पथराव भी किया गया, जिसमें कम से कम 10 जवान घायल हो गए हैं। पुलिस ने हिंसक झड़प के मामले में अब तक 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पार्क सर्कस का दौरा किया और उपद्रवियों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने साफ कहा कि धार्मिक नारों की आड़ में किसी भी तरह की गुंडागर्दी और पत्थरबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।बवाल के बाद एक्शन में पुलिस और सरकार पुलिस वाहनों पर हमले और हिंसा के आरोप में पुलिस ने अब तक 40 लोगों को गिरफ्...