सीतामढ़ी, मार्च 31 -- सीतामढ़ी। जिले में एलपीजी और अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता को लेकर सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। सोमवार को मुख्य सचिव, बिहार सरकार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम एवं एपी के साथ समीक्षा बैठक की गई, इसमें यह जानकारी दी गई।बैठक में बताया गया कि एलपीजी सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं और आम लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बाजार में किसी प्रकार की अफवाह या कृत्रिम संकट की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए। मुख्य सचिव ने स्पष्ट रूप से कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों एवं आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी, कालाबाजारी या तस्करी में जो भी लोग शामिल पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की ...