मेघराज, जून 12 -- गुजरात के अरावली जिले के एक दूरदराज गांव का स्कूली छात्र 18 साल के आर्यन असारी ने एक साल पहले तक कभी इतने पास से कोई हवाई जहाज नहीं देखा था। आज यह लड़का अपने गांव और आसपास के इलाकों में 'एरोप्लेन बॉय' के नाम से जाना जाता है। ऐसा एक वीडियो की वजह से हुआ। उसने उस एयर इंडिया फ्लाइट के आखिरी पल को अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया था, जो पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में क्रैश हो गई थी। इस हादसे में 260 लोगों की मौत हो गई थी।पहली बार अहमदाबाद गया था इस हादसे का खौफ आज भी आर्यन के दिल-दिमाग से नहीं निकला है। उसका कहना है कि उस दिन के बाद से उसने किसी भी हवाई जहाज का वीडियो नहीं बनाया है और वह खुद भी हवाई जहाज में बैठने के लिए तैयार नहीं है। इस हादसे की पहली बरसी से पहले पीटीआई से बातचीत में आर्यन ने याद करते हुए कहा कि मैं पहली ...