प्रयागराज, अगस्त 2 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। क्रीड़ा भारती (काशी प्रांत) एवं ठाकुर हरनारायण सिंह ग्रुप ऑफ कॉलेज ने संयुक्त रूप से शनिवार को ठाकुर हरनारायण सिंह डिग्री कॉलेज में 'भारतीय खेल सृष्टि में न्याय की दृष्टि' विषय पर राष्ट्रीय संवाद आयोजन किया।

राष्ट्रीय खेल न्याय और संशोधन संवाद के मुख्य अतिथि एनसीडीआरसी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एपी शाही ने कहा कि नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट-2025 के तहत गठित नेशनल स्पोर्ट्स ट्रिब्यूनल खेल विवादों के त्वरित, निष्पक्ष और विशेषज्ञ समाधान का प्रभावी मंच बनेगा। भारतीय खेल प्राधिकरण के पूर्व उप महानिदेशक सत्यजीत सांकृत ने कहा कि इससे प्रशासनिक कमियों का खामियाजा खिलाड़ियों को नहीं भुगतना पड़ेगा। क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर ने इसे खिलाड़ियों की सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण औ...