प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 24 -- प्रतापगढ़। पीबीपीजी कॉलेज सिटी में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिन स्वंयसेवकों ने सफाई की और रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। शुभारंभ प्राचार्य प्रो.अमित कुमार श्रीवास्तव ने किया। एनएसएस ने ठाना है, भारत को स्वच्छ व स्वस्थ बनाना है। आदि नारों से स्वयंसेवकों ने लोगों को जागरूक किया। किला वार्ड में सफाई कर स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया। समापन में प्रबंधक अनिल प्रताप सिंह, प्रो.उपेंद्र कुमार सिंह,डॉ. राकेश सिंह,डॉ. देवेश कुमार सिंह,डॉ. अखिलेश मोदनवाल, डॉ. भूपाल सिंह ने भी विचार रखे। कार्यक्रमाधिकारी डॉ. वंदना सिंह,अजय कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत एवं डॉ. पवन कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ.शिव प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान अशोक मौर्य, गोविंद रावत, उपमन्यु शुक्ल, श्या...