मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मड़वन, एक संवाददाता। गांधी जानकी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भटौना में जनगणना को लेकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया। कुल 60 पर्यवेक्षकों एवं 335 प्रगणकों को बैच बनाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण सत्र के अंतिम दिन बीडीओ विनय कुमार ने निरीक्षण किया। पर्यवेक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) क्षेत्र में पहुंचकर पूरी सतर्कता के साथ मुआयना करें, ताकि जनगणना के दौरान कोई भी घर छूटने न पाए। उन्होंने कार्य में शत-प्रतिशत सटीकता और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। प्रशिक्षण में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को जनगणना की प्रक्रिया, डाटा संकलन के तरीके तथा विभिन्न प्रपत्रों को सही ढंग से भरने की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- 'एचएलबी क्षेत्र में पहुंचकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.