सीतामढ़ी, मार्च 2 -- पुपरी। अनुमंडल प्रशासन के द्वारा सम्राट अशोक भवन में 'एक शाम शहीदों के नाम' सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाहिद सैनिकों की विधवाओं एवं उनके आश्रितों के कल्याणार्थ शस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में सैनिक कल्याणार्थ धन संग्रह के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सैनिक कल्याण निदेशालय गृह विभाग बिहार सरकार के राजेश वर्मा, एसडीओ गौरव कुमार, डीएसपी सुनीता कुमारी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कफिल अख्तर, अधिवक्ता रविन्द्र झा ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ऑर्गेन वादक सरोज सुमन, नाल वादक पप्पु राज पेड प्लेयर नंदन कुमार ने फिल्मी गीत पर संगीत का धुन बजाकर महफ़िल में शमां बांध दिया। पटना से आए एक शाम शहीदों के नाम टीम के कलाकार गायक ब्रजेश कुमार ने देश भक्ति गीत 'है रीत जहां की प्रीत स...