बलिया, जुलाई 9 -- बलिया। निषाद पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी मामले पर भाजपा को लगातार घेर रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव को एक ही विचारधारा पर टिके रहने की सलाह दी। कहा कि वह 'इस्लामिक सोच' या 'भारतीय सभ्यता वाली सोच' में से किसी एक विचारधारा का पालन करें। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि दो-चार लोगों की नियत खराब होने से सबकी ईमानदारी और निष्ठा पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। सरकार इस मामले में अपना काम कर रही है और दोषियों को निश्चित रूप से कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। यह भी पढ़ें- भाजपा हितों के अनुसार धार्मिक मुद्दों पर रुख बदलती है: अखिलेश सपा प्रमुख के गुरुवार को लखनऊ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात के सवाल पर मंत्री ने कहा कि धर्म तो एक ही होता है। चाहें आप इस्लामिक स...