मधुबनी, मई 5 -- कन्हैया जी ठाकुर झंझारपुर। भारत सरकार के युवा कार्यक्रमों के अंतर्गत संचालित 'मेरा युवा भारत के तहत झंझारपुर क्षेत्र में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान का शुभारंभ किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के बैनर तले आयोजित इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को इससे जोड़ना है। अभियान के तहत नगर परिषद क्षेत्र के परतापुर,पुरानी बाजार, विभिन्न सरकारी एवं निजी स्कूलों, मंदिर परिसरों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया। कई लोगों ने अपने आवासीय परिसर और निजी जमीन पर भी पौधे लगाए। कार्यक्रम में युवाओं, स्वयंसेवकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का शुभारंभ, झंझारपुर में सैकड़ों पौधे रोपे गए में हिमकर कौण्डिन्य, ...