'एक पेड़ मां के नाम' महाअभियान के तहत विद्यालय परिसर में लगाए गए पौधे
श्रावस्ती, जुलाई 12 -- श्रावस्ती , संवाददाता। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे पौधरोपण महाअभियान के तहत सिरसिया के प्राथमिक विद्यालय सेमरा सोनबरसा व प्राथमिक विद्यालय बगही में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें खंड शिक्षाधिकारी सिरसिया अखिलेश कुमार ने प्रधान शिक्षक प्रहलाद नारायण के साथ विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान बीईओ ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। स्वच्छ पर्यावरण, शुद्ध वायु एवं आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना तथा उनकी नियमित देखभाल करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। यह भी पढ़ें- Shravasti News: अधिक से अधिक वृक्ष लगाए, नियमित देखभाल करे इस दौरान लोगों ने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.