बागपत, जुलाई 12 -- राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने रविवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत बड़ौत स्थित बाबा शाहमल स्टेडियम में पौधरोपण किया। उनके साथ सांसद राजकुमार सांगवान, विधायक अजय कुमार, चेयरमैन बबीता तोमर व डीएम अस्मिता लाल ने भी पौधरोपण किया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान जयंत चौधरी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। जयंत चौधरी ने कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। यह भी पढ़ें- आज जिले के 3353 स्थानों पर 15 लाख पौधों का रोपण उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में कम से...