'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधरोपण
कौशाम्बी, जून 5 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत दारानगर स्थित कल्याण मंडपम परिसर एवं हनुमान घाट क्षेत्र में व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश सिंह एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण केसरवानी ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शुक्रवार को कल्याण मंडपम व हनुमान गंगा घाट पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर लोगों को पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान आम, जामुन, पीपल और नीम समेत लगभग सौ फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। यह भी पढ़ें- के.एस. कॉलेज, सरायकेला के एनएसएस सेल ने 'एक पेड़ माँ के नाम' वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.