"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत बलरामपुर में हुआ वृहद पौधरोपण
बलरामपुर, जून 6 -- बलरामपुर, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संदेश देते हुए नगर पालिका परिषद बलरामपुर द्वारा वार्ड संख्या-7 अचलापुर में "एक पेड़ माँ के नाम-हरित भविष्य की ओर एक संकल्प" अभियान के तहत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के खाद्य एवं रसद व नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व नागरिकों के साथ पौधारोपण कर लोगों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की। कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन ही नहीं बनाए रखते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की भी आधारशिला हैं। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर 5.27 लाख पौधरोपण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.