शिवपुरी, अक्टूबर 29 -- बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अक्सर अपने बयानों के वजह से चर्चा में रहते हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अब करवा चौथ को लेकर बयान दिया है। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में चल रही श्रीराम कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उन्होंने करवा चौथ को 'खसम पूजन दिवस' कह डाला। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि पत्नियां एक दिन व्रत रखती हैं, फिर 364 दिन पतियों को ताने मारती हैं। उनके इस बयान का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। दरअसल, कथा के दौरान एक श्रद्धालु ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से करवा चौथ व्रत के महत्व को लेकर सवाल पूछा गया था। इस पर उन्होंने अपने चिरपरिचित मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए करवा चौथ को 'खसम पूजन दिवस' बताया। उनके इस बयान के बाद कथा स्थल पर मौजू...