हाजीपुर, अक्टूबर 1 -- लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत वैशाली जिले में संचालित 'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान के तहत गुरुवार को 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' देशव्यापी श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देश के आलोक में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी के साथ सामूहिक श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- Ara News: एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान से स्वच्छता का संदेशकार्यक्रम की गतिविधियां इसी क्रम में हाजीपुर प्रखंड अंतर्गत सुभाई पंचायत के धर्म चौक के पास स्थित पुराने तालाब की सामूहिक श्रमदान के माध्यम से साफ-सफाई की गई। अभियान में प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ स्थानीय युवाओं एवं ग्रामीणों ने सहभागिता की। श्रमद...