प्रयागराज, मार्च 27 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। कर्नलगंज में शुक्रवार शाम युवा कवि केतन यादव के कविता संग्रह 'एक चरवाहे का गीत' पर परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत कवि ने अपनी कविताओं के पाठ से की। परिचर्चा में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के शोधार्थी महेश कुमार ने कहा कि संग्रह में चरवाहों के जीवन के साथ ग्रामीण संस्कृति के जीवंत चित्र उभरते हैं। मुख्य वक्ता जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रो. मणीन्द्र नाथ ठाकुर ने कहा कि संग्रह में इंसान और प्रकृति के रिश्ते पर संवेदनशील दृष्टि प्रस्तुत की गई है। इस अवसर पर प्रो. प्रणय कृष्ण, प्रो. कुमार वीरेन्द्र, कवि यश मालवीय सहित कई शिक्षाविद, साहित्यकार और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.