अल्मोड़ा, सितम्बर 26 -- सोमेश्वर। भाकृअनुप- विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान के वैज्ञानिकों ने सोमेश्वर में किसानों को वीएल धान थ्रेशर का प्रयोग करना सिखाया। बताया कि पेडल संचालित इस धान थ्रेशर की मड़ाई क्षमता सौ किलोग्राम प्रति घंटा है। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त के निर्देशन में अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना- फसल कटाई उपरांत अभियांत्रिकी व प्रौद्योगिकी के तहत सोमेश्वर के अर्जुनराथ गांव में पेडल संचालित वीएल धान थ्रेशर का प्रदर्शन किया गया। किसानों ने खुद थ्रेशर से धान की मड़ाई कर इसकी कार्यप्रणाली को समझा। अपनी आवश्यकताओं के अनुसार कृषि यंत्र में संशोधन करने के सुझाव भी दिए। वैज्ञानिकों ने बताया कि इस थ्रेशर से मड़ाई में कम मेहनत लगने के साथ समय की भी बचत होगी। इसका वजन लगभग महज 45 किलोग्रामहै। कम वजन और पेडल संच...