नई दिल्ली, जून 27 -- नीट यूजी पेपर लीक की यादें अभी धुंधली भी नहीं हुई हैं और इस बीच महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का पेपर लीक होने का ताजा मामला सामने आया है। पेपर लीक होने के बाद कल होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (एमएससीई) ने कहा है कि परीक्षा की नई तारीखों का जल्द एलान किया जाएगा। इस बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एकबार फिर सरकार पर हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया कि 'एक और परीक्षा लीक हो गई। इन्होंने परीक्षाओं को भी नहीं छोड़ा, मंदिरों को नहीं छोड़ा। हर जगह चोरी कर रहे हैं। इनके कुछ चहेते लोगों का कहना है कि नीचे वाले कर रहे हैं, ऊपर वालों का हाथ नहीं है। इतने बड़े स्तर पर लगातार रोज़ गड़बड...