आजमगढ़, अप्रैल 14 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चकलालचंद गांव निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष अभिषेक सिंह के कथित एनकाउंटर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिक्षक नेता और एमएलसी देवेंद्र सिंह ने इसे फर्जी मुठभेड़ बताते हुए मुख्यमंत्री और गृह सचिव से 'एक्स' पर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार 28 मार्च को मुठभेड़ में अभिषेक को गिरफ्तार किया गया, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। वहीं परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे घर से उठाकर ले गई और बाद में गोली मार दी। सोमवार शाम देवेंद्र सिंह व महाराणा प्रताप सेना के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने पीड़ित के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में भाजपा बूथ अध्यक्ष के हाफ एनकाउंटर को MLC देवेंद्र सिंह ने बताया फर्जी, कार्रवाई की मांग इस दौरान कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.