नई दिल्ली, जून 11 -- आलिया भट्ट ने इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया था। रेड कार्पेट पर आलिया को देख सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोगों ने उनकी तारीफ की। तो वहीं, कुछ लोगों ने आलिया भट्ट को ट्रोल भी किया था। अब आलिया भट्ट की ट्रोलिंग को लेकर फिल्म क्रिटीक अनुपमा चोपड़ा ने हैरान करने वाला दावा किया है। उन्होंने दावा किया है कि आलिया के खिलाफ पेड कैंपेन चला था जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।शाहिद के साथ बातचीत में उठा ये मुद्दा अनुपमा चोपड़ा ने शाहिद कपूर के साथ खास बातचीत में ये मुद्दा उठा कि कैसे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में प्रेशर और इनसिक्योरिटी बढ़ गई है। इसी दौरान आलिया के कान फेस्टिवल ट्रोलिंग की बात छिड़ी। अनुपमा ने दावा किया कि उन्हें इंडस्ट्री के किसी इनसाइडर शख्स ने बताया कि आलिया भट्ट के खिलाफ पेड कैंपेन चलाय...