अल्मोड़ा, मार्च 6 -- नगर में उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की बैठक हुई। इसमें पूर्व सैनिकों की तमाम समस्याओं पर चर्चा हुई। तय हुआ कि पूर्व सैनिकों को एकजुट कर समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। शुक्रवार को हुई बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों और गतिविधियों पर चर्चा की गई। पूर्व सैनिकों के हितों से जुड़े कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए। संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन की कार्यप्रणाली, अनुशासन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया। साथ ही यह भी निर्णय लिया कि जिले के पूर्व सैनिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय किया जाएगा। सभी ने संगठन की एकता और मजबूती के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। यहां अध्यक्ष डीसी तिवारी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.