प्रयागराज, अगस्त 7 -- यूपी बोर्ड की ओर से राज्य पाठ्यचर्या रूपरेखा (एससीएफ) के विकास के लिए आयोजित कार्यशाला के द्वितीय चरण का समापन शुक्रवार को हुआ। सचिव भगवती सिंह ने कहा कि राज्य पाठ्यचर्या रूपरेखा का विजन अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह ड्राफ्ट जितने परिश्रम से बनाया जा रहा है, इसके क्रियान्वयन को भी उतनी ही गंभीरता से लेना होगा। यह तभी सार्थक होगी जब शिक्षक और शिक्षाधिकारी पूरी तन्मयता और सावधानी से इसका क्रियान्वयन करेंगे। संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि एससीएफ का विकास अच्छा प्रयास है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि संभव हो तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को भी एक वैकल्पिक विषय के रूप में लागू करने पर विचार करना चाहिए यद्यपि इसके सकारात्मक एवं हानिकारक दोनों पक्षों को ध्यान में रखना होगा। यूपी बोर्ड मेरठ क्षेत्रीय कार्या...