जमशेदपुर, मार्च 24 -- श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा "एआईं फॉर डेवलपर्स: फ्रॉम लर्निंग टू बिल्डिंग" विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराना और उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाना था।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एआई एजुकेटर एवं आइडिया टू एक्शन टेक्नोलॉजी और लूटलिंक के संस्थापक श्री यशवर्धन शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं पर गहरा प्रकाश डालते हुए छात्रों को केवल थ्योरी के ज्ञान तक सीमित न रहकर व्यावहारिक प्रयोगों पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने विभिन्न आधुनिक एआई टूल्स, उनके उपयोग और इस क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों की विस्तृत जानकार...