नई दिल्ली, अगस्त 23 -- स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की ओर से खेलेंगे। आईपीएल 2026 के बाद डीसी और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच एक हाई प्रोफाइल ट्रेड के पंत की 'घर वापसी' हुई। उन्होंने दो सीजन एलएसजी की कप्तानी की मगर प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। उन्होंने 2016 में दिल्ली फ्रेंचाइजी की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था। वह 2024 तक डीसी में थे। पंत की दिल्ली में वापसी ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया कि टीम की कप्तानी कौन करेगा? वह पहले भी इस फ्रेंचाइजी की बागडोर संभाल चुके हैं। फिलहाल, अक्षर पटेल के पास डीसी की कमान है। हालांकि, भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर का मानना ​​है कि अगर पंत को डीसी में कप्तानी मिले भी तो मना कर देना चाहिए।'ऋषभ की ये प्राथमिकता होगी' जाफर ने 28 वर्षीय पंत को सिर्फ अपनी परफॉर...