रायबरेली, फरवरी 23 -- फुरसतगंज, सवांददाता। राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय में सोमवार के दिन वार्षिकोत्सव 'उड़ान 2026' का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रो. हरीश हिरानी तथा विशिष्ट अतिथि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर के प्रो. जे रामकुमार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भृगु नाथ सिंह ने की। कार्यक्रम में कुलपति ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय के स्वप्न, उद्देश्यों एवं मार्गदर्शक सिद्धांतों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि 'उड़ान 2026' विद्यार्थियों की सृजनात्मकता, नेतृत्व क्षमता तथा सांस्कृतिक प्रतिभा को अभिव्यक्ति प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। यह आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के समग्र विकास की दिशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.