नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- Bigg Boss 20: जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी का फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 20' इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा रहा है। इस शो को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। सलमान खान होस्टेड ये शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट का असली गेम सामने आ रहा है। शो को लेकर लगातार नई अपडेट्स भी सामने आ रही है। इस सीजन अगर किसी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं तो वो हैं लव गिल और स्काउट ओपी ने। दोनों अपने रिश्ते को लेकर शो पर सबसे ज्यादा विवादों में रहे। हालांकि, दोनों ने हर बार अपने रिश्ते को भाई-बहन का नाम दिया। लेकिन अब स्काउट ने खुद पहली बार लव संग अपने रिश्ते से पर्दा उठाया। शो के लेटेस्ट प्रोमो ने बवाल मचा दिया है।मेरे सिर पर रोज तेल लगा रही थी 'बिग बॉस 20' का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में स्काउ...