नई दिल्ली, मार्च 23 -- दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र का आगाज सोमवार को 'खीर सेरेमनी' के साथ शुरू हो चुका है। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी के साथ आम आमदी पार्टी के नेताओं सोमवार को रेखा गुप्ता सरकार के खिलाफ विधानसभा के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आतिशी ने रविवार को चेतावनी दी थी कि स्पीकर द्वारा आम आदमी पार्टी के चार विधायकों का निलंबन रद नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी बजट सत्र का बहिष्कार करेगी। यह भी पढ़ें- पिछले साल दिशा बदली, इस बार.; दिल्ली बजट 2026 पर क्या बोलीं सीएम रेखा गुप्ता? आतिशी ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि 'बीजेपी लोकतंत्र की हत्या करने में तुली हुई है। हम विधानसभा के बाहर हैं और यह लोकतंत्र का मंदिर होता है। यहां पर पक्ष की भी आवाज होती है और विपक्ष की भी आवाज होती है। हम सभी विधायकों को लोगों ने चुनकर भे...