नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को NCR (राष्ट्रीय राजधानी) क्षेत्र में बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच चुके वायु प्रदूषण के संकट से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि पराली की खरीद कीमत पहले ही घोषित कर दी जानी चाहिए और इसके प्रबंधन की व्यवस्था ग्राम पंचायतों को दी जानी चाहिए। इस मामले की सुनवाई शुरू करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने एक बेहद खास टिप्पणी की, इस दौरान उन्होंने दिल्ली में लागू किए गए कड़े प्रदूषण-रोधी उपायों का जिक्र करते हुए कहा, 'मुझे उम्मीद है कि आप सभी दिल्ली के मौसम का आनंद ले रहे होंगे।' एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार मामले की सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील और अदालत में 'एमिकस क्यूरी' (अदालत की सलाहकार) के रूप में मौजूद अपराजिता सिंह ने कहा कि वायु प्रदूषण का स्तर अभी भी 'गंभीर' श्रेणी...