मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, वसं। राजकीय पॉलिटेक्निक में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव 'उमंग-2026' के तीसरे दिन गुरुवार को खेल, कला और संगीत की त्रिवेणी बही। कबड्डी, वॉलीबॉल, गायन, आशु भाषण, पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के बीच मुकाबले हुए। प्राचार्य डॉ. ठाकुर संजय कुमार के नेतृत्व में छात्रों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय देते हुए महोत्सव के रोमांच को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...