नई दिल्ली, जून 26 -- भारत और आयरलैंड के बीच होने वाली टी20 सीरीज में तिलक वर्मा को टीम का नया उपकप्तान बनाया गया है। चयनकर्ताओं ने टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली टीम की लीडरशिप में बदलाव कर दिया है। सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी गई। पूर्व कप्तान को स्क्वॉड से भी बाहर कर दिया गया क्योंकि वह खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। वहीं अक्षर पटेल भी उपकप्तान के पर मौजूद थे लेकिन अय्यर के कप्तान बनते ही उनकी जगह तिलक वर्मा को वाइस कैप्टन बनाया गया है।उपकप्तान की भी जगह खतरे में मोहम्मद कैफ ने तिलक को चेताया है कि वे उप-कप्तानी को भारत की टी20 टीम में स्थायी जगह की गारंटी न समझें। पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने जोर देकर कहा कि चयन के लिए प्रदर्शन ही एकमात्र मापदंड है, भले ही खिलाड़ी किसी भी नेतृत्व भूमिका में हो। भारतीय टीम में पिछल...