किशनगंज, अप्रैल 1 -- पौआखाली। उर्वरक के अवैध संग्रहण और कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को पौआखाली थाना क्षेत्र में प्रशासन ने निरीक्षण किया। यह कार्रवाई प्रखंड कृषि पदाधिकारी और ठाकुरगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली और पौआखाली थाना प्रभारी अंकित सिंह की संयुक्त टीम द्वारा की गई। टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों में उपलब्ध उर्वरक के स्टॉक, बिक्री रजिस्टर, लाइसेंस तथा सरकारी निर्धारित दर सूची की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया कि बिना वैध कागजात और निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरक की बिक्री नहीं की जाए।प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि किसानों को सही समय पर उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाख...