नई दिल्ली, जनवरी 13 -- अमेरिका ने अपने नागरिकों से ईरान तुरंत छोड़ देने के लिए कहा गया है। यह एडवाइजरी ईरान में तेजी से बढ़ रहे विरोध प्रदर्शनों के कारण जारी की गई है, जो दिसंबर 2025 के अंत से शुरू होकर जनवरी में पूरे देश में फैल चुके हैं। ये प्रदर्शन आर्थिक संकट और राजनीतिक असंतोष के खिलाफ शुरू हुए थे। वर्चुअल एंबेसी ने चेतावनी दी है कि प्रदर्शन हिंसक हो सकते हैं, जिससे गिरफ्तारियां, चोटें और मौतें हो सकती हैं। यह भी पढ़ें- मार खा-खाकर थक गया ईरान, अब बात करने के लिए गिड़गिड़ा रहा; ट्रंप का बड़ा दावा ईरान सरकार ने मोबाइल, लैंडलाइन और इंटरनेट नेटवर्क पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिससे संचार पूरी तरह प्रभावित है। सड़कें बंद हैं, सार्वजनिक परिवहन ठप है और कई एयरलाइंस ने ईरान के लिए उड़ानें रद्द या सीमित कर दी हैं। अमेरिकी नागरिकों को सलाह दी गई...