इस्लामाबाद, मई 26 -- संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से बड़ी संख्या में पाकिस्तानी शिया मुसलमानों को डिपोर्ट किया जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि बरसों तक वहां काम करने वाले लोग बिना नौकरी, बिना सामान और बिना अपनी जीवनभर की जमा-पूंजी के पाकिस्तान लौटने को मजबूर हैं। ईरान युद्ध के दौरान यूएई से निकाले गए इन हजारों शियाओं की स्थिति ने पाकिस्तान के शिया समुदाय में खलबली मचा दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए 'ह्यूमन राइट्स वॉच' (HRW) ने भी इन बेहद 'चिंताजनक' रिपोर्टों की जांच शुरू कर दी है।अचानक क्यों हो रही है यह कार्रवाई? रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह सिलसिला मुख्य रूप से 28 फरवरी के बाद से तेज हुआ है, जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इसके जवाब में ईरान ने भी यूएई पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए, जिससे खाड़ी क्षेत्र में तनाव काफ...