नई दिल्ली, मार्च 8 -- अबू धाबी। संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान के जल संयंत्रों पर हमले के आरोपों को नकारा है। यूएई की रक्षा, विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष राशिद अल नुएमी ने कहा कि यूएई ईरानी नागरिकों के साथ वैसा बर्ताव नहीं करेगा, जैसा ईरान ने हमारे साथ किया है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि यूएई ने ईरान के जल संयंत्र को निशाना बनाया है। इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री ने ईरानी संयंत्र पर हमले को लेकर अमेरिका की आलोचना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...