नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या की पत्नी शिवश्री स्कंदप्रसाद ने हाल ही में अपनी एक ट्रेन यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जो काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने कुछ लोगों को लेकर काफी नाराजगी जताई है। शिवश्री स्कंदप्रसाद ने अपनी ट्रेन यात्रा को बेहद परेशान करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि ट्रेन के कोच में करीब 40 लोगों का एक ग्रुप पूरे 5 घंटे तक तेज आवाज में बात करता रहा और चिल्लाता रहा। इससे दूसरे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।शिवश्री ने जाहिर की नाराजगी शिवश्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि आज उनकी ट्रेन यात्रा बहुत खराब रही। शिवश्री ने कहा कि कलाकारों को काम करने और खुद को बेहतर तरीके से व्यक्त करने के लिए शांति और सुकून की जरूरत होती है। ल...