बीजिंग, जुलाई 7 -- प्रशांत महासागर में चीन के एक मिसाइल टेस्ट ने अमेरिका समेत कई इंडो-पैसिफिक देशों की नींद उड़ा दी है। चीन ने अपनी परमाणु संचालित पनडुब्बी से एक लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। इस टेस्ट के बाद अमेरिका ने बीजिंग पर तेजी से अपने परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ाने का आरोप लगाया है, वहीं क्षेत्रीय सरकारों ने इस कदम को भड़काऊ और क्षेत्र को अस्थिर करने वाला करार दिया है।मिसाइल टेस्ट से जुड़ी अहम बातें:चीन ने यह मिसाइल सोमवार को दागी थी, जिसमें एक 'डमी वारहेड' (नकली हथियार) लगा था।बीजिंग ने इसे अपना नियमित और वार्षिक सैन्य अभ्यास करार दिया है।बीते दो सालों में यह दूसरी बार है जब चीन ने सार्वजनिक तौर पर प्रशांत महासागर में लंबी दूरी की मिसाइल लॉन्च करने की बात कबूली है।अमेरिका ने जताई कड़ी चिंता इस परीक्षण के बाद अमे...