हल्द्वानी, अगस्त 14 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय 'दीक्षारंभ 2026' ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, मानसिक कल्याण, सामाजिक जिम्मेदारी, नेतृत्व और जीवन कौशल की जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता प्रो. मुकेश पांडेय ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में सही सोच और समर्पण से कुछ भी संभव है। उन्होंने कहा कि 'इम्पॉसिबल' शब्द में ही 'आई एम पॉसिबल' का संदेश छिपा है। सकारात्मक दृष्टिकोण और निरंतर प्रयास से कठिन से कठिन लक्ष्य भी प्राप्त किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- ओरियंटेशन में विद्यार्थियों को दी कक्षाओं, समय-सारणी और पाठ्यक्रम की जानकारी अध्यक्ष नारायण पाल, प्रबंध निदेश...