नई दिल्ली, जुलाई 11 -- जय भानुशाली और माही विज का तलाक हो चुका है। दोनों अपने बच्चों की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं। माही विज से अलग होने के बाद क्या जय भानुशाली किसी को डेट कर रहे हैं? इस सवाल का जवाब जय भानुशाली ने अपने इंस्टा पर आस्क मी एनीथिंग सेशन में दिया? उन्होंने साफ कहा कि वो सलमान खान वाली जिंदगी जी रहे हैं। जय ने साफ कर दिया है कि वो सिंगल हैं।क्या जय भानुशाली की गर्लफ्रेंड है? जय भानुशाली से एक फैन ने आस्क मी एनीथिंग सेशन में एक फैन ने पूछा- क्या आपकी गर्लफ्रेंड है? इस सवाल के जावब में जय भानुशाली ने अपनी एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में जय अपने हाथ से अपना सिर पकड़े नजर आ रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा- क्यों दुखती नस दबा रहे हो.इमरान हाशमी वाले मौसम में सलमान खान वाली जिंदगी जी रहा हूं। यह भी पढ़ें- शादी के 14 साल बाद ...