नई दिल्ली, जनवरी 20 -- बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के सुरक्षा काफिले में शामिल कार की ऑटो रिक्शा से सोमवार रात टक्कर हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह टक्कर मुंबई में जुहू के मुक्तेश्वर मार्ग के पास हुई। घायल ऑटो-रिक्शा चालक के भाई मोहम्मद समीर ने बताया कि पीड़ित की हालत बहुत गंभीर है। उन्होंने कहा, 'यह हादसा सोमवार देर शाम लगभग 8 से 8:30 बजे के बीच हुआ। मेरा भाई रिक्शा चला रहा था, जब अक्षय कुमार की इनोवा और एक मर्सिडीज उसके पीछे थीं। जब मर्सिडीज ने इनोवा को टक्कर मारी, तो इनोवा उड़ते हुए रिक्शे के ऊपर आकर गिरी।' यह भी पढ़ें- अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद DGP रैंक के अफसर नपे, ऑफिस में गंदे काम के आरोप मोहम्मद समीर ने आगे बताया कि टक्कर के बाद मेरा भाई और एक पैसेंजर नीचे दब गए। पूरा रिक्शा टूट गया है और मेरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.