नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- एसआईआर में कथित गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। कांग्रेस के कुछ पुराने साथी भी हैं जो कि अब अपना रास्ता बदल चुके हैं। इस मौके पर वे राहुल -गांधी पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इसी बात पर मजे लेते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जो लोग आज ताने मार रहे हैं वे कभी उनके (दोस्त) रहे हैं। उनके कई दोस्त पार्टी छोड़कर चले गए। राहुल गांधी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बात कर रहे थे। इस दौरान उनकी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बीच भी चर्चा हुई और खरगे ने राहुल गांधी से चुटकी लेने का मौका नहीं छोड़ा। पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद और अन्य कुछ नेताओं को उदाहरण देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कायर और लालची लोग कांग्रेस से चले गए हैं और अब केवल शेर बचे हैं।'राहुल के ही दोस्...