नई दिल्ली, जनवरी 28 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। संसद के बजट सत्र के पहले दिन 'इंडिया' गठबंधन के कई घटक दलों के नेताओं ने बैठक कर सत्र के दौरान की रणनीति पर चर्चा की। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों पर विचार किया गया। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस इस बैठक से दूर रही। सूत्रों के अनुसार, विपक्षी दलों ने तय किया कि वे सत्र के दौरान मनरेगा, एसआईआर और विदेश नीति जैसे आम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे और सरकार से जवाब मांगेंगे। संसद का बजट सत्र 2 अप्रैल तक चलेगा। सरकार की ओर से 1 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, डीएमके के टीआर बालू और सपा सांसद जावेद अली खान सहित कई दलों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.